फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने रेलवे स्टेशन पर किया हंगामा 

Fri, 26 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घर के लिए लौटते बागपत और खेकड़ा के अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में आर्मी भर्ती में दौड़ से बाहर हुए युवकों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों और बसों का इस्तेमाल किया। यात्रियों के साथ उतरने और चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया। हालांकि स्टेशन पर तैनात रेलवे और जीआरपी के जवानों ने युवकों और यात्रियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। 
विज्ञापन

बुधवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54057, 51905 में शामली के अभ्यर्थी गंतव्य के लिए रवाना हुए। ट्रेनें बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह दौड़ से बाहर हुए युवकों ने शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51914, 74022, 54060, 14546, 51910, 54476, 74024 और 51912 आदि ट्रेनों का इस्तेमाल गंतव्य तक पहुंचने के लिए किया। इस दौरान यात्रियों के साथ युवकों की धक्का-मुक्की भी हुई। यहीं हाल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पड़ने वाले गांवों तक पहुंचने के लिए गुजरने वाली बसों का रहा। अधिकांश बस स्टैंडों, स्टेशन स्टेशन और ट्रेनों के अंदर झगडे़ की आशंका जताते हुए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया था। जीआरपी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर 8 सबइंस्पेक्टर, 20 हेड कांस्टेबल, 6 महिला कांस्टेबल आदि लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें