फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था बनाने में पुलिस के छूटे पसीने

Fri, 26 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मैदान के बाहर हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठी फटकारते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सेना भर्ती में बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सेना में भर्ती के इच्छुक युवकों के साथ आए अभिभावकों और पुलिसकर्मियों में कई बार नोंकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभिभावक निजी वाहनों से जैसे बाइकों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा-बुग्गियों में सवार होकर सेना भर्ती की दौड़ देखने पहुंचे, लेकिन यहां पुलिस ने काफी सख्ती की थी। भर्ती स्थल से दूर रोकने पर पुलिस और अभिभावकों के बीच कई बार नोंकझोंक भी हुई। कई बार नगर में लंबा जाम लग गया।  मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एसडीएम दीपाली कौशिक और सीओ कर्मवीर सिंह ने व्यवस्था संभाली।

पेड़ों, छतों और होर्डिंग पर चढ़ गए लोग
बड़ौत (बागपत)। सेना भर्ती को देखने को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। भर्ती प्रक्रिया के दौरान लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़ गए। कुछ युवकों में तो भर्ती देखने का इतना उत्साह था कि वे आसपास खडे़ पेड़ों और र्होडिंग पर जा खड़े हुए और भर्ती पूरी होने के बाद ही नीचे उतरे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे अनुरोध भी किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें