फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारीख पर जा रहें युवक को ससुराल पक्ष ने दौड़ा-दौउ़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पत्नी के साथ चल रहे मुकदमे की तारीख पर आए एक युवक को ससुराल पक्ष के लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। किसी तरह उसने वहां से भागकर कोतवाली पहुंचा और इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल संजीव वर्मा पुत्र श्यामलाल वर्मा दोघट का रहने वाला है। उसकी शादी 2011 में बड़ौत के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। कुछ दिनों के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया और पत्नी अपने मायके में आ गई। पत्नी ने अपने पति से खर्चे का मुकदमा एसडीएम कोर्ट में डाला हुआ है। इसी तारीख पर संजीव जा रहा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और ईंट से पिटाई शुरू कर दी और कहा कि पांच लाख रुपये दो तो हम फैसला करेंगे। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें