फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर मरीजों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर मरीजों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सीएचसी पर पहुंचे कई गांवों के मरीजों ने मंगलवार को चिकित्सक के न मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि बाद में सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मरीजों को शांत किया।
विज्ञापन

सीएचसी पर मंगलवार को जौनमाना, बड़ौली, बावली, बड़ौत आदि गांवों के मरीज पहुंचे और पर्चियां बनवाएं जाने को लेकर लाइन में लग गए। घंटों लाइन में लगने के बाद जैसे ही मरीज पर्चियां बनवाकर चिकित्सकों के पास पहुंची, तो एक-दो चिकित्सक को छोड़कर अन्य गायब मिले। इसको लेकर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों का कहना है कि सीएचसी पर आने वाले मरीजों का सीएचसी पर सही ढंग से उपचार नहीं हो रहा है। जिस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामला बढ़ता देख सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार मौके पर पहुंचे और मरीजों को समझा-बुझाकर शांत किया। आक्रोश जताने वालों में दीपक, सोहनवीर, धीरज, अशोक, प्रमोद, राजपाल, सुनील, जोगेंद्र, राजकुमारी, प्रीति, उमा, संगीता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें