बिनौली। जिवाना गुलियान गांव में एक युवक ने अपने सगे छोटे भाई के पेट में छुरा घोंप दिया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।
मोहित उर्फ रोहित पुत्र चंद्रपाल कश्यप ने बताया कि उसका बड़ा भाई घर के हिस्से के बंटवारे को लेकर आए दिन लड़ता झगड़ा है। बुधवार को वह खेत से आकर चारपाई पर सोया हुआ था, तभी बड़े भाई ने अचानक आकर उसके पेट में छुरा घोंप दिया, उसकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग उधर दौड़ पड़े, लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची ने गंभीर हालत में मोहित उर्फ रोहित को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। मोहित ने थाने में अपने बड़े भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।