फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कलह के चलते उठाया कदम, दिल्ली के अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। खेकड़ा नगर के एक मोहल्ले में मंगलवार की शाम गृह कलह के चलते एक युवक ने तमंचे से सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति का कई दिन से 26 वर्षीय अविवाहित पुत्र संजय के साथ घरेलू बात को लेकर विवाद बना हुआ था। विवाद घटने के बजाय बढ़ता चला गया। इसी के चलते मंगलवार की शाम पिता ने उसे धमका दिया। इस पर युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए खेकड़ा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने परिजनों ने उसे दिल्ली के ट्रोमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोतवाली मे तहरीर नहीं दी गई है। वह मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें