फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Sun, 27 Mar 2022 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के मलकपुर गांव में रविवार सुबह युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या रंजिश में हुई है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के लिए मशहूर मलकपुर गांव में रविवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को गांव के पास रजबाहे में फेंक दिया गया। पुलिस को शव के पास कई खोखे भी पड़े मिले।

मलकपुर गांव में रविवार को 24 वर्षीय विशाल पुत्र शीशपाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास से गुजर रहे रजबाहे के पास फेंक दिया गया। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे उसके सिर को किसी वाहन ने कुचला गया हो। ग्रामीणें की सूचना पर कोतवाली पुलिस व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


युवक के शव के पास 315 बोर की गोली के कई खोखे पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक युवक के सिर और कमर में कई गोलियां मारी गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि हत्या के पीछे गांव की ही पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, विशाल के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें