फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल के  युवक का प्राइवेट पार्ट काटा  

Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
बागपत के रटौल के युवक का मंगलवार सुबह प्राइवेट पार्ट काटने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। युवक पिछले काफी समय से किन्नरों के साथ रहता था। युवक के होश में आने के बाद ही घटना का पता चलेगा। 
विज्ञापन

 रटौल गांव निवासी युवक (25) रटौल-बंथला मार्ग पर मुबारिकपुर गांव के पास अर्द्धनग्न और लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। वह बेहोशी की हालत में था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।  मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। देखने पर युवक का प्राइवेट पार्ट कटा मिला। करीब 60 मीटर की दूरी पर बाग में प्राइवेट पार्ट और अन्य सामान पड़े मिले। वहां खून पड़ा था। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उसका प्राइवेट पार्ट कैसे कटा, इसका अभी पता नहीं चला। उसके होश में आने के बाद ही इसका पता चलेगा। रटौल के लोगों ने बताया युवक पिछले काफी समय से किन्नरों के साथ रहता था। उसका एक साल पहले किन्नरों से बधाई के क्षेत्र को लेकर झगड़ा हो गया था। इस केस में युवक जेल चला गया था। दो माह पहले ही जमानत पर जेल से आया था। खेकड़ा पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें