जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मनिहार की तरफ एनएचपीसी-दो के चालक समेत नौ मजदूर एक टाटा 407 जीप में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस बीच करीब दस बजे पंचनाला के पास भूस्खलन होने लगा। तीन बार हुए भूस्खलन में पहले एक-दो मजदूर ही चपेट में आए।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के बिनौली में मिट्टी की ढांग गिरने से रामगढ़ सिरसली के दो युवक उसमें दब गये। शोर मचाये जाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें निकाला, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार की शाम राजन पुत्र जयवीर, संजय पुत्र ओमप्रकाश, मिंटू पुत्र ब्रजपाल, भूरा पुत्र जोगराज भैंसों के नीचे डालने वाली रेतीली मिट्टी लेने के लिये बामनौली-सिरसली मार्ग पर गये थे। जब वह एक टीले से मिट्टी खोद रहे थे तो ढांग गिर गई। इसके नीचे राजन और संजय दब गये। अन्य साथ गये युवकों ने शोर मचाया तो गांवों के लोग काफी संख्या में वहां पहुंचे और उन्हें निकाला, लेकिन तब तक राजन (19) की मौत हो गई और संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की प्रशासन से मांग की।