रोलोद के युवा कार्यकर्ता बने छोटे चौधरी की ढाल
बड़ौत। हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान जयंत चौधरी को सुरक्षित निकालने में बड़ौत के युवा रालोद कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
दरअसल रविवार को हाथरस में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद जब वह पत्रकारों के सवालों के जवाब देने लगे। तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान युवा रालोद कार्यकर्ता बामनौली निवासी बसंत तोमर, बड़ौत निवासी गौरव तोमर अपनी परवाह किए बगैर जयंत के सामने ढाल बनकर खड़े हो गए। उन्होंने पुलिस की लाठियां अपने ऊपर रोक लिया। उधर, जयंत पर हुई लाठी चार्ज की रालोद कार्यकर्ताओं ने कडे़ शब्दों में निंदा की। इस दौरान रविन्द्र हटटी, महक सिंह, कतार सिंह, जगवीर, सोहनवीर, रघुनाथ शामिल रहे।