फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने कराई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म

विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित गोद भराई के कार्यक्रम के दौरान बच्चे को ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को सीएम द्वारा गोद भराई रस्म कराने से गर्भवती महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं। महिलाओं का कहना था कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें जीवन में कभी सीएम से मिलने का मौका मिलेगा। जनपद बागपत दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ सिसाना गांव स्थित विद्यालय में पहुंचे और वहां पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कराई।
विज्ञापन

ये बोली महिलाएं
- पायल पत्नी नीटू निवासी सिसाना ने बताया कि सीएम से मिलने का मौका मिला, बहुत अच्छा लगा। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी सीएम से मिलने का मौका मिलेगा। दीपा पत्नी नरेंद्र व बंटी पत्नी आकाश का कहना था कि पहले डर लग रहा था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री है, ना जाने क्या पूछ लें, लेकिन सीएम साधारण स्वभाव के लगे। बहुत अच्छे ढंग से बातचीत की। गोद भराई की रस्म उनके हाथों से किए जाने पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
तीसरी लहर की तैयारियों संबंधी जानकारी ली
विद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाई गई थी। इसमें बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार, कोरोना निगरानी समिति की स्टाल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण की स्टाल, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन समूह ओवेश स्वयं सहायता समूह बड़ागांव की स्टाल शामिल थी। कोरोना निगरानी समिति की स्टाल पर खड़ी एएनएम, आशा से मुख्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बातचीत की। सीएम ने उनसे पूछा कि कहां-कहां पर दवाईयाें का वितरण किया जा रहा है? बच्चों को कौन-कौन सी दवाइयां देनी है? किट संबंधी जानकारी भी सीएम ने उनसे ली। इसके अलावा सीएम ने बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई स्टाल पर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की देखरेख, संख्या सहित अन्य जानकारी ली। इस अवसर पर इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, सुनीता, दीपा, गीता, हेमा, रजनी, पूनम, श्यामवती, पूजा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, सीडीपीओ जानकी देवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। साथ ही सीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टाल पर उनके द्वारा तैयार उत्पादों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें