फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पिता-पुत्र हत्याकांड में रालोद के सहयोग नहीं करने पर योगेश ने छोड़ी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रालोद के पीड़ित परिवार को सहयोग न करने से हैं नाराज
विज्ञापन

फोटो संख्या 7 संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष योगेश जिंदल ने रालोद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने टेंट व्यापारी सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हत्या के मामले में पार्टी पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। जिंदल ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।
योगेश जिंदल रालोद के विशेष आमंत्रित सदस्य थे। उन्होंने कहा कि रालोद को इस प्रकरण के बारे में अवगत कराया गया था, मगर पीड़ित परिवार को कोई सहयोग नहीं मिला। जिंदल ने बताया कि उन्होंने आठ साल तक पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कई लोगों को पार्टी से जोड़ा था। जिंदल ने आरोप लगाया कि रालोद के कुछ नेताओं ने टेंट व्यापारी पिता-पुत्र हत्याकांड को अलग रूप दिया। इन नेताओं ने हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को शहीद और निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों के दो सदस्यों की घर पर हत्या कर दी गई, उन्हीं को अपराधी साबित करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जिंदल ने बताया कि उन्होंने जयंत के निजी सहायक वीरपाल मलिक को मामले से अवगत कराया था। उन्होंने व्यापारी के परिवार का सहयोग करने का अनुरोध किया था। इसके बाद जयंत सिंह को भी संदेश भेजकर प्रकरण की जानकारी दी गई। हालांकि, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

योगेश जिंदल ने हिलवाड़ी में मैकेनिक की पीट-पीटकर हत्या का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी रालोद के क्षेत्रीय नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवाज नहीं उठाई। जिंदल ने बताया कि पार्टी की इस निष्क्रियता से वह निराश हैं। इसलिए अब वह रालोद के सदस्य भी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें