संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को योग कक्षा हुई। योग शिक्षक राकेश आर्य व डॉ. प्रदीप कुमार ने यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि आदि का अभ्यास कराया।
योग शिक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि योग के आठों अंग को जीवन में अपनाना चाहिए ताकि शरीर को ठीक किया जा सके। बताया कि आसन भी योग का एक अंग है, जो व्यक्ति को प्रतिदिन करना चाहिए। आसन ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। योग करने से पाचन में सुधार होता है, तनाव कम होता है और सांसों की समस्या में सुधार होता है। उन्होंने लोगों को रोजाना योग करने की शपथ दिलाई। योग कक्षा में आर्य आर्यसमाज के प्रधान सतीश आर्य, सुमन जिंदल, रामफल आर्य, मनीष सिंघल, आर्य भूषण, शकुंतला आर्य, निशा देवी आदि मौजूद रहे।