फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए योग पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए योग पर बल दिया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन कॉलेज के आइक्यूएसी के अंतर्गत सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर शिंजिता अग्रवाल के निर्देशन में शनिवार को ‘चेंज फॉर गुड, लाइफ डयूरिंग एंड आफ्टर लॉकडाउन’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के वॉइस चांसलर प्रोफेसर एनके तनेजा ने कहा कि आयुर्वेद पहले भी भारत के लिए वरदान था और वर्तमान में भी वरदान साबित हो रहा है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ शिंजिता अग्रवाल, गाजियाबाद से डॉ उपदेश वर्मा, दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र सिंह ने स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन, अच्छा एवं आध्यात्मिक, नैतिक साहित्य एवं सकारात्मकता युक्त लाइफ स्टाइल को अपनाने पर बल दिया। कहा कि महामारी के समय मानसिक और सामाजिक अनुशासन बनाए रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी, प्रोफेसर अमित चौहान, प्रोफेसर वीरपाल सिंह, प्रोफेसर अर्चना, डॉक्टर रंजन वार्ष्णेय, डॉ रमेश तोमर ने कहा कि लाइफ स्टाइल में सकारात्मक परिवर्तन आपको अधिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रख सकता है। इस अवसर पर डॉ कविता अग्रवाल, डॉ भारती त्यागी, डॉ तरुण जैन, डॉ रुचि गुप्ता, डॉ किरन गर्ग, डॉ सुनीता, डॉ धर्मेंद्र, डॉ गीता, सचिन, रुपेन, सुधीर, ऋषभ, राजकुमार वर्मा, गगन, अमित, मोहित, रमेश, सौरभ, नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें