फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- मल्लाहान मोहल्ला निवासी युवक उस्मान शुक्रवार को हो गया था लापता
विज्ञापन

- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के यमुना खादर में युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाया जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह यमुना खादर के मल्लाहन मोहल्ला निवासी उस्मान (23) का शव पेड़ पर लटका मिला। राहगीरों ने जानकारी दी तो सैकड़ों लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सीओ मंगल सिंह रावत कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता निसार उर्फ भूरा ने बताया कि उस्मान महाराष्ट्र में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता था और दो दिन पहले अपने दोस्त के साथ लौटा था। शुक्रवार दोपहर की नमाज पढ़ने के बाद से उस्मान लापता हो गया था। आसपास व रिश्तेदारी में तलाश किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सुबह साढ़े आठ बजे उस्मान का शव पेड़ पर लटका होने की जानकारी मिली। उन्होंने किसी के साथ भी रंजिश होने की बात से इंकार किया। हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। बागपत पालिका चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सीओ मंगल सिंह रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

मौके से मिला नशीला पदार्थ
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मौके से नशीला पदार्थ, एक आधार कार्ड और चप्पल बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें