फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशय श्रीपाल आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर यज्ञ व पौधरोपण किया

विज्ञापन
खेड़ा हटाना में पौधा रोपण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
खेड़ा हटाना में यज्ञ में गण्यमान्य लोगों ने आहुति दी, महाशय श्रीपाल आर्य के जीवन पर प्रकाश डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेड़ा हटाना गांव में बृहस्पतिवार को आर्योपदेशक महाशय श्रीपाल आर्य की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। यहां यज्ञ में विधायक केपी मलिक समेत गण्यमान्य लोगों ने आहुति दी। श्रीपाल आर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डीएम राजकमल यादव ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

महाशय श्रीपाल आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम यज्ञ किया गया। जिसमें गांव में आसपास के क्षेत्र से आए गण्यमान्य लोगों ने आहुति दी। यज्ञ के बाद आर्य भजन गायिका कुमारी निकिता आर्या व भजन गायक सहदेव सिंह बेधडक ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कहा कि वेद दूसरे के उपकार को परम धर्म कहते हैं। स्वामी दयानंद का पूरा जीवन वेदों पर आधारित रहा है। विधायक केपी मलिक व डीएम राजकमल यादव ने महाशय श्रीपाल आर्य के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर महर्षि दयानंद सरस्वती और चौधरी चरण सिंह के विचारों का प्रचार प्रसार किया। दोनों के विचारों को अपनी जीवन शैली में भी अपनाया। युवा पीढ़ी को उनके पद्चिह्नों पर चलना चाहिए। जिससे वह समाज के लिए बेहतरी का मार्ग प्रशस्त कर सकें। आयोजक सत्यव्रत आर्य ने वहां पहुंचे अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, सपा नेता नगेंद्र सिंह, सहकारी बैंक के उपसभापति सुरेंद्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र आर्य व जसपाल राणा, रचना जौहर, सुभाष ठेकेदार, आनंद खेड़ा, महिपाल, रामभरोसे, बॉबी, अमित डीलर, विजेंद्र शर्मा, अंकित लपराना, पवन शर्मा, जिला कार्यवाह सत्यव्रत आर्य, अनिल तोमर, विकास माजरा, संजीव टीकरी, बोबिल चौधरी, प्रतिभा डिमरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें