फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विकास और श्वेता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विकास कुमार ने प्रथम, निर्देश ने द्वितीय, सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में श्वेता शर्मा ने प्रथम, वर्षा ने द्वितीय स्थान व छवि त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर रिले दौड़ में बीए प्रथम के विकी प्रिंस, अंकित, सुमित, सौरभ राणा व आकाश ढाका की टीम विजय रही। 1600 मीटर दौड़ में अंकित बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, आकाश ढाका बीए प्रथम ने द्वितीय व जोगिंदर बीए द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉर्ट पुल में रितिक बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, निर्देश बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय और विक्की बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें