फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि की रक्षा और विश्व कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी : अरविंद शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-बरनावा के महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में आठवें दिन महायज्ञ का समापन
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी

बिनौली। बरनावा के महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में आठवें दिन रविवार को महायज्ञ का समापन किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने विधि विधान से कराया। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा कि सृष्टि की रक्षा और विश्व कल्याण के लिए यज्ञ करना अत्यंत आवश्यक है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं, जिससे धर्म और धन दोनों की प्राप्ति होती है। आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से वातावरण के हानिकारक तत्व नष्ट हो जाते हैं और वायुमंडल शुद्ध होता है। समय पर वर्षा होने के साथ ही अच्छी फसल होती है। यज्ञ में आचार्य देवेंद्र शास्त्री, आचार्य सौदान शास्त्री, आचार्य विजय कुमार, अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, ठाकुर वीर सिंह, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें