फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली में टेक्नीशियन की कमी से नहीं हो रहे एक्स-रे

Sun, 10 Mar 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पहले मशीन और अब तकनीशियन की कमी के कारण बिनौली सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। जिससे मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए या तो जिला अस्पताल आना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट सेंटरों पर जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिनौली सीएचसी पर लोगों को एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मशीन मंगवाई गई थी। एक महीने से मशीन डिब्बे में पैक पड़ी है। सीएचसी पर टेक्नीशियन की नियुक्ति न होने के कारण एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों को मशीन होने के बावजूद एक्स-रे कराने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए लोगों को जिला अस्पताल आने पर उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों को एक्स-रे कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों पर जेब ढीली करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
- एक्स-रे मशीन आने पर सीएचसी पर ही सुविधा मिलने की आस जगी थी, मगर एक महीने से मशीन डिब्बे में बंद पड़ी है। लोगों को अभी भी परेशानी उठानी पड़ रही है। - संदीप धामा, बिनौली
विज्ञापन

- सीएचसी पर एक महीना बीतने के बाद एक्स-रे की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है। लोगों को एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल या प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ रहा है। - नीरज नैन, पिचौकरा
- सीएचसी पर एक्स-रे की मशीन है, मगर अभी तक टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हुई है। जिसके कारण सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा शुरु नहीं हो पाई है। उच्च अधिकारियों से टेक्नीशियन की नियुक्ति की मांग की गई है। - डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें