फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने खून से लिखी पीएम को चिटटी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने खून से लिखी पीएम को चिट्टी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के बाद से इस समय देश के लोगों में उबाल है। हर कोई अपने ढंग से इस घटना के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त कर रहा है। ऐसा ही एक आक्रोश बागपत जनपद के बड़ौत में भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

नगर के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र विजय कुमार ने सोमवार को नेहरू मूर्ति पर खड़े होकर अपने खून से पोस्टर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अवार्ड वापसी गैंग से भी सवाल किए कि इतनी बड़ी घटना के बाद वे चुप क्यों है? महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद जलाकर मारने की घटना के बाद देश के चिकित्सकों से भी छात्र विजय ने सवाल किए कि वे अब कहाँ है? विजय ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके गुप्तांग, हाथ-पैर काटकर सरे बाजार छोड़ दिए जाने की मांग की। छात्र ने बड़ौत के नेहरू मूर्ति पर खून से लिखे पोस्टर के साथ धरना, प्रदर्शन किया। इससे पहले नगर में विजय कुमार ने पोस्टर के साथ मार्च भी निकाला। इस दौरान लोगों की भी काफी बीड विजय के साथ जुड़ती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें