फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेपलिंग कुश्ती में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई जिला स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को जिला स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को चीत किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव प्रधान बदरखा, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र कुमार, जाट कॉलेज के कुश्ती कोच अनुज कुमार, राज विपिन जोशिया, विकास कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद बालिका वर्ग अंडर-13 के 40 किलोग्राम भार वर्ग में एरिका सिंह ने प्रथम, 50 किग्रा में पूर्वी तोमर प्रथम, अंडर-15 में 44 किग्रा भार वर्ग में ईशा खोखर प्रथम, पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किग्रा भार वर्ग में पारुल ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय, 52 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा कुमारी ने प्रथम, 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाखा तोमर ने प्रथम, 80 किग्रा भार वर्ग में अंकिता तोमर ने प्रथम प्राप्त किया। अंडर-17 में 40 किग्रा भार वर्ग में सपना ने प्रथम स्थान, 43 किग्रा भार वर्ग में शिवानी ने प्रथम, 52 किग्रा भार वर्ग में केएम ने अनू प्रथम, हिमांशी ने द्वितीय, अंडर 20 में 71 किग्रा भार वर्ग में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के अंडर-11 में 24 किलोग्राम भार वर्ग में चमत्कार ने प्रथम, 30 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक ने प्रथम, 34 किलोग्राम भार वर्ग में वैभव ने प्रथम, प्रत्यक्ष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 में 38 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ने प्रथम, अनिकेत ने द्वितीय, 42 किलोग्राम भार वर्ग में हमजा ने प्रथम, 40 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कर्ष कुमार गाधी ने प्रथम, साद ने द्वितीय, 55 किलोग्राम भार वर्ग में वंश कुमार ने प्रथम, 60 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल ने प्रथम, लक्की तोमर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम भार वर्ग में आयांश वत्स ने प्रथम, 90 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक ने प्रथम, अंडर 15 बालक वर्ग में अरुण खोखर 38 किलोग्राम में प्रथम, 42 किलोग्राम भार वर्ग में जुनैद ने प्रथम, 47 किलोग्राम भार वर्ग में इरफान ने प्रथम, आवेश खान ने द्वितीय, 53 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने प्रथम, उत्सव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में सलीम ने प्रथम, 66 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम भारद्वाज ने प्रथम, हनी ने द्वितीय, 73 किलोग्राम भार वर्ग में नंदेश तोमर ने प्रथम, विशाल कुमार ने द्वितीय, 100 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक तोमर ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में 63 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक कौशिक ने प्रथम, 69 किलोग्राम भार वर्ग में निखिल ने प्रथम, मोहित कुमार ने द्वितीय, 70 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक ने प्रथम, 100 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य खोखर ने प्रथम, परीक्षित ने द्वितीय, अंडर 20 बालक वर्ग में 58 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश खोखर ने प्रथम, सावे ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में सागर तोमर ने प्रथम, विशेष ने द्वितीय, 66 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष कुमार ने प्रथम, संदीप कुमार ने द्वितीय, 57 किलोग्राम व 77 किलोग्राम भार वर्ग में मुगली शर्मा ने प्रथम, प्रियव्रत ने द्वितीय, 84 किलो भार वर्ग में विकसित खोखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी अब स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सचिन दांगी, देवेंद्र खलीफा मलकपुर, गौतम पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें