फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में बागपत के पहलवानों का दबदबा

Fri, 28 Feb 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के बाबा शाहमल स्टेडियम में पहलवानों के हाथ मिलवाते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बाबा शाहमल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बागपत के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। जिले के पहलवान आवेश, अक्षय व मयंक ने कुश्ती जीती।
पहली कुश्ती 57 किलो में बागपत के पहलवान आवेश ने मुरादाबाद के शुभम को हराया। अलीगढ़ चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी कुश्ती 86 किलो वर्ग में बागपत के अक्षय ने बुलंदशहर के सिंटू को हराया। वहीं मुरादाबाद के पहलवान कृष्णानंद व गाजियाबाद के वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कुश्ती 97 किलो में बागपत के पहलवान मयंक तोमर ने सहारनपुर के सनी तोमर को हराया।
विज्ञापन

शामली के ऋतिक व मुरादाबाद के पहलवान आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि मलकपुर चीनी मिल गन्ना समिति के चेयरमैन अंकित वीर, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्किलक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह, प्रदीप शर्मा रहे। प्रतियोगिता में दस जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंतिम दिन कुश्ती के कई अहम मुकाबले खेले जाने है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरिता रानी, विष्णु मिश्रा, अखिल चौधरी, धर्मेंद्र खोखर, गोरखनाथ यादव, पूजा सांगवान, मोहित शर्मा, आलोक मानव, रजत त्यागी, धर्मेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें