फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटा बागपत

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-बड़ौत रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। मंगलवार को दिन ढलते-ढलते कोहरे की चादर बिछ गई। ठंड ने भी पैर पसार लिए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार घट गई। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही। ठंड बढ़ने के कारण शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


मंगलवार का दिन सीजन का काफी ठंडा दिन रहा। शाम होते-होते ठंड का प्रकोप बढ़ गया। ठंड के साथ-साथ कोहरे की चादर शाम पांच बजे से ही फैलनी शुरू हो गई थी। कुछ देर बाद ही कोहरा छा गया। ठंड का असर भी बढ़ गया। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर वाहनों की गति कम देखने को मिली। दिन में ही वाहन लाइट जलाकर गुजरे। वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। 

जनपद में एकाएक कोहरा और ठंड बढ़ जाने के कारण बाजार भी जल्द ही बंद हो गए। खेकड़ा, बड़ौत, दोघट और अन्य देहात क्षेत्र में भी कोहरे के कारण बाजार जल्दी बंद हो गए। इससे आवागमन प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

उधर, कोहरे के चलते वाहनों की गति कम रही, इस कारण गौरीपुर मोड़ पर जाम लग गया। पुलिस को यहां जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को रुकवाकर जाम खुलवाया गया। बागपत-मेरठ मार्ग पर बालैनी में जाम की स्थिति रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें