फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में गन्ना क्रय केंद्र पर दिया धरना

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दोघट में भैसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर धरना देते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दोघट कस्बे में भैसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बी पर रिजेक्ट गन्ना न लेने से नाराज किसानों ने तौल बंद कराकर धरना दिया। इस दौरान दोघट-गांगनौली मार्ग जाम हो गया। 
विज्ञापन

सोमवार को काफी संख्या में किसान केंद्र पर रिजेक्ट गन्ना लेकर पहुंच गए। तौल लिपिक ने रिजेक्ट गन्ना तौलने से इंकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख तौल लिपिक ने तौल बंद कर दी। आक्रोशित किसान क्रय केंद्र के कांटे पर ही धरना देकर बैठ गए। इस दौरान गन्ने से लदी बोगियों के कारण दोघट-गांगनौली मार्ग जाम हो गया।
मिल के क्षेत्रीय गन्ना अधिकारी योगेंद्र डबास धरनारत किसानों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। किसानों ने कहा कि बिना पर्ची के उनका गन्ना एडवांस में तौला जाए। मिल अधिकारी ने एडवांस में गन्ना लेने से इंकार कर दिया। मिल अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि 15 दिसंबर के बाद रिजेक्ट गन्ना लिया जाएगा। धरना देेने वालों में हरपाल, नरेंद्र, सतपाल, धीरज, राजेंद्र, ब्रहम सिंह, सूरजपाल, नाहर सिंह, ब्रजपाल, इलियास, सुखदेव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें