पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर लोगों ने याद किया। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। रालोद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन किया गया।
रालोद के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सुखबीर सिंह गठीना, ठाकुर प्रदीप सिंह, मित्रमुनि कश्यप, ओमबीर सिंह, रामपाल, नीरज पंडित, अश्वनी तोमर, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, परशुराम गुर्जर, विनोद मलिक मौजूद रहे। इसके अलावा सपा कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में भी हवन हुआ।
जिला जाट सभा ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ कर उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए । इसमें चेयरमैन धर्मेंद्र तोमर, स्वराज पाल दुहूण, विश्वास चौधरी, डॉ. राकेश खत्री, नगेंद्र सिंह, सत्यवर्त आर्य, ब्रहमपाल, संजय धामा, डॉ. अंशु उज्ज्वल, इंद्रपाल, जयवीर सिंह, ओमप्रकाश, अशोक तोमर मौजूद रहे।
जिला बार एसोसिएशन सभागार में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सरकार से भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। इसमें बार के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महामंत्री नरेंद्र सिंह पंवार, जयेश शर्मा, देवेंद्र आर्य, संजय गौड़, अरुण राणा, सौदान राठी, नरेंद्र सिंह मान, संजय पंवार, अतुल त्यागी, आजाद धामा, वीर सिंह, मणिदेव, सुधीर तोमर, नसीम चौधरी, अशोक कश्यप, लवकुश त्यागी आदि रहे।
छपरौली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर याद किया। रालोद विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने चौधरी साहब के कार्यों को बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, राजेंद्र, जितेंद्र कुमार, सतपाल, हरेंद्र, हरपाल, रणवीर, सतेंद्र, महावीर सिंह, हरबीर, प्रेम सिंह, महिपाल, किरण पाल, जगबीर सिंह, योगेंद्र आर्य, महावीर आदि रहे।
दोघट में चौगामा क्षेत्र के निरपुड़ा, दोघट, बामनौली, बोपुरा, दाहा, तमेला गढ़ी, पुसार में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसमें प्रियव्रत राणा, विवेक, निखिल, कपिल, जवाहर सिंह, मोहित, सुरेश, पप्पन, विजय, सतवीर आदि मौजूद रहे।
बड़ौत में तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके योगदानों का स्मरण किया।
इस अवसर पर छपरौली के विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह ने कहा चौधरी साहब ने खेत, खलियान एवं किसानों के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बताए सिद्धांतों पर चलकर काम करना होगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक साहब सिंह ने भी चौधरी साहब के किए कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा ऐसे किसान मसीहा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसकी अध्यक्षता ईश्वर सिंह एडवोकेट ने की। संचालन बार के अध्यक्ष वेद पाल पंवार ने किया। अधिवक्ताओं में बलदेव अग्रवाल, राममेहर, श्याम सिंह, सुशील जैन, धर्मपाल शर्मा, दिनेश, राम कुमार, तेजबीर खोखर, ओमपाल मान आदि रहे।
उधर, जनता वैदिक कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सभा कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और वक्ताओं ने कहा किसानों के हित में उन्होंने जो योगदान दिया, वह भुलाया नहीं जा सकता। इसमें प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह तोमर, डॉ. प्रताप चौधरी, राजेश्वरी शर्मा, डॉ. राम शर्मा, श्याम किशोर, डॉ. मदन पाल, योगेश कुमार, सत्य नितिन सिंह आदि रहे।