-भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय वोटर चेतना कार्यशाला हुई
फोटो 15
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय वोटर चेतना कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि वोटर पुनरीक्षण अभियान से नए मतदाताओं में जागरूकता आएगी और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व की जानकारी मिलेगी। पार्टी के कार्यकर्ता 30 अक्तूबर से पांच नवंबर और 25 नवंबर से 3 दिसंबर तक घर-घर संपर्क करेंगे।
जिला प्रभारी डॉ़ अशोक नागर ने कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं से संपर्क कर पात्र मतदाताओं का नामांकन कराने के लिए कहा। इस मौके पर जिला महामंत्री एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह, कुलदीप भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।