कोरोना वायरस के चलते हरियाणा की ओर से पैदल आते हुए बागपत पहुंचे मजदूर
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। मजदूरों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। केरल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत अन्य राज्यों से पैदल ही बड़ी संख्या में मजदूर घर लौट रहे हैं। इनका कहना है कि मकान मालिकों ने उनसे घर खाली करा लिए हैं। डीएम शकुंतला गौतम ने हाईवे पर मिले मजदूरों के लिए वाहन की व्यवस्था कराकर उन्हें घर तक पहुंचाया।
जिले के मजदूर वर्ग के लोग कई राज्यों में काम के लिए गए हुए थे। लॉकडाउन होने के बाद हरियाणा में मकान मालिकों ने अचानक कमरों का किराया बढ़ा दिया है। किराया बढने के कारण श्रमिक अपने घरों को रवाना होने लगे हैं। शुक्रवार को डीएम शकुंतला गौतम ने हरियाणा की ओर से पैदल आने वाले श्रमिकों का हाल जाना तथा उन्हें सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। डीएम ने एसडीएम बड़ौत को पैदल आने वाले सभी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।