फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विद्यालय में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रटौल । ढिकौली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में तीन बच्चों को पानी में मिलाकर पेशाब पिलाने की घटना के बाद शनिवार को बजरंग दल और गोवंश रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामे के दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। वहीं दूसरे बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। ढिकौली गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कक्षा दो और तीन में पढ़ने वाली दो बहनों और एक भाई को सहपाठियों ने बोतल में पानी के साथ मिलाकर पेशाब पिला दिया था। इसमें एक बच्चे की हालत बिगड़ने पर अभिभावकों ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बच्चों को ऐसी बातें सिखाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक युद्धवीर सिंह और चांदीनगर थाना पुलिस ने जांच की तो एक बच्चे ने पेशाब पिलाने की बात कबूल ली। यह भी बताया कि उसने अपने पिता के मोबाइल में यूट्यूब पर वीडियो देखकर यह घटना की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चे के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित तीनों बच्चों का शनिवार को पिलाना सीएचसी में मेडिकल भी कराया गया। इस मामले में शनिवार को बजरंग दल और गोवंश रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। हंगामा करने वालों में दीपक झाडसा, श्याम कुमार, दीपक, अभय, मोनू ढाका, छोटू, हिमांशु, सत्यम ढाका, रोहित समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

n आरोपी पक्ष के बच्चे नहीं आए विद्यालय, दूसरा आरोपी गिरफ्तार : पेशाब पिलाने के मामले में दूसरे बच्चे के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि इससे पहले एक बच्चे के पिता को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 70 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं, जिनमें आरोपी पक्ष के बच्चे शनिवार को विद्यालय नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें