फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सोरम से सामाजिक सुधार की राह पर बागपत के चौधरी बनेंगे हमराही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। मुजफ्फरनगर के सोरम में 16 से 18 नवंबर तक होने वाली सर्वखाप और सर्वजातीय पंचायत को बागपत की विभिन्न खापों के चौधरियों का समर्थन रहेगा। इसलिए ही यहां की सभी खापों के चौधरी सोरम में जाएंगे।
खाप चौधरियों ने साफ कहा कि पंचायत में समाज में बढ़ रही फिजूलखर्ची, खासकर शादियों में बैंक्वेट हॉल और होटल बुकिंग पर होने वाले लाखों के खर्च को रोकने पर प्रमुख रूप से मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में सामाजिक मुद्दों पर जब-जब पंचायतें हुई हैं, बागपत के चौधरी वहां पहुंचकर एकजुटता दिखाते रहे हैं। इस तरह ही सोरम की पंचायत को सफल बनाने के लिए बागपत के खाप चौधरी काफी संख्या में वहां पर शामिल होंगे। खाप चौधरी कहते हैं कि वहां सामाजिक सुधारों पर अपने विचार रखेंगे। इसमें सबसे अहम वर–वधु दोनों पक्षों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए खापें एक व्यापक सामाजिक संहिता पर सहमति बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें