सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाए कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला प्रभारी बिजेन्द्र कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कहा कि दिन रात मेहनत कर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।
मंगलवार को सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिला प्रभारी बिजेन्द्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा सामाजिक संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव भेजे जाने है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठनों से संपर्क अभियान शुरू करने के लिए कहा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत चुनाव संयोजक यशवीर सोलंकी, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी अजय गोयल, डॉ विनय त्यागी, सरिता चौधरी, राकेश जैन, कुलदीप भारद्वाज, अजय शर्मा, पवन शर्मा, अनिल तोमर, अनीता खोखर, अंजू कश्यप, विजय श्री, नीरज कौशिक, वेदपाल उपाध्याय, ममता गुप्ता, सोनू माया, सचिन मलिक, कपिल देव, गौरव शर्मा, अरविंद तोमर, रणवीर चौधरी, महेश आर्य, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।