फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व मंत्री के आम के बाग में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में ढिकौली-बंथला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पीछे पूर्व मंत्री डॉ. मेहराजुद्दीन के आम के बाग में शनिवार दोपहर मजदूर संतोष उर्फ डैनी (40) का शव पड़ा मिला। वहां आए परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे। पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ढिकौली-बंथला मार्ग पर जा रहे राहगीरों ने पुलिस और पंप कर्मियों को आम के बाग में शव पड़ा होने की जानकारी दी। उसकी पहचान होने पर पता चला कि संतोष उर्फ डैनी तीन भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई विनोद कुमार बीस साल से मेरठ में रहकर काम कर रहे है। जबकि दूसरे भाई पवन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद से संतोष अकेले रह रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ ने भी बाग में पहुंचकर जानकारी जुटाई। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें