फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टे की चपेट में आकर मौत

Thu, 31 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फैक्ट्री में मजदूर की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में गंड़ासा फैक्ट्री में कार्य करते समय मशीन के पट्टे की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव ले गए। 
विज्ञापन
  ग्राम महनवा निवासी पचास वर्षीय फैजल खेकड़ा नगर में मुबारिकपुर मार्ग स्थित एक गंड़ासा फैक्ट्री में गंड़ासों की धार बनाता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मजदूर फैजल जब फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद पट्टे की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस भी मौकेे पर पहुंची।
 मृतक के परिजनों ने घटना को हादसा बताया और थानाध्यक्ष को शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल पुलिस बल के साथ वापस लौट गई। फैक्ट्री मालिक ने मृतक के परिजनों को यथा संभव आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। परिजन मृृतक के शव को लेकर ग्राम महनवा ले गए। वहां उसको गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें