फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर चिमनी के मलबे में दबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव मवींकला के जंगल स्थित ईंट भट्ठे की ईंट भट्ठे की बुधवार को चिमनी गिर गई। इसके मलबे में एक मजदूर दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सांकरौद निवासी एक मजदूर की चिमनी के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। समझौते के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव साकरौद निवासी 24 वर्षीय युवक सिराज गांव मवींकला के जंगल स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह सुबह में ईंटों की ढुलाई कर रहा था। भट्टे पर ईंट उतारते समय अचानक चिमनी भरभराकर गिर पड़ी। सिराज उसके मलबे में दब गया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन भट्ठे पर पहुंचे। स्थानीय जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और सुपुर्द ए खाक कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें