संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की ओर से स्थानांतरण नीति के विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किए गए। सीएचसी बड़ौत और खेकड़ा में भी पीएमएस संवर्ग, नर्सिंग संवर्ग, यूपी लैब टेक्नीशियन संघ, एक्सरे टेक्नीशियन एसोसिएशन संघ, डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ आदि ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार रखा।
सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कर्मचारियों के स्थानांतरण ऑनलाइन मेरिट बेस पर किए जाने थे। कोरोना महामारी के कारण स्थानांतरण नीति को स्थगित कर दिया गया। अब जो फेरबदल स्थानांतरण नीति में किया गया है, उससे स्वास्थ्य कर्मियों का उत्पीड़न होगा। इस नीति में बदलाव किए जाने की आवश्यकता है। यदि ऐसा नहीं होता है तो 12 जुलाई को महानिदेशालय का घेराव कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मेंद्र, मनोज, लोकेश शर्मा, आरिफ, इसरार शामिल रहे। उधर, खेकड़ा में सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर, डा. सुमित, धर्मेंद्र, संजीव सांगवान, अशोक कुमार, संजय शर्मा, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, पवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।