फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला कमेटी और विधानसभा कमेटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी राजकुमार गौतम रहे। उन्होंने सेक्टर कमेटी की समीक्षा कर बूथ कमेटी बनाने के निर्देश दिए। पार्टी की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर समाज के कार्य करने का आह्वान किया। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ अतिथि मनोज जाटव, सत्यपाल पेपला, डॉक्टर कमल राज सिंह, मोहित जाटव मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम व संचालन जिला महासचिव हरपाल सिंह ने किया। बैठक में विक्रम भाटी, हाजी फिरोज, इरफान पठान, सुनील, रविंद्र कश्यप, लोकेश कुमार, पप्पू, जय कुमार, कपिल, प्रेमदास, दीन मोहम्मद, ऋषिपाल, संजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें