फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बांटने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ एकजुट हुई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब का प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों के विरोध में मवीकलां गांव में महिलाओं की बैठक हुई। महिलाओं ने चुनाव में शराब का प्रलोभन देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव में रविवार को गांव की महिलाओं की बैठक हुई। महिलाओं ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्याशी लोगों को शराब का प्रलोभन दे रहे है, जिससे घरों में आए दिन झगड़े हो रहे है। गांव का युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहा है। शराब के कारण आने वाली पीढ़ी का भविष्य दांव पर है। उन्होंने प्रशासन से चुनाव में शराब परोसने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने और प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी दी। बैठक के उपरांत महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर सुनीता, विमलेश, कुसुम, कौशल, केसर आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें