फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला इस्लामाबाद का मामला, विरोध करने पर लोगों के साथ की गई गाली गलौज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। वीर स्मारक इंटर कॉलेज के पीछे मोहल्ला इस्लामाबाद में स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर रविवार की तड़के कुछ लोगों ने नाप-तौल कर कब्जा करने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने पूछताछ की तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। इस मामले में कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद में पुराना कब्रिस्तान है। रविवार की अल सुबह कुछ लोग फीता सहित अन्य सामग्री लेकर कब्रिस्तान पर पहुंचे और नाप-तौल शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग मौके पर पहुुंचे और नाप तौल कर रहे लोगों से पूछताछ की। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज की गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो नाप तौल कर रहे लोग वहां से भाग खड़े हुए। इस संबंध में जमीरूद्दीन अब्बासी ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें