फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिलाएं अपने हकों और अधिकारों के प्रति रहें सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधिक सेवा दिवस के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

-ब्लॉक पर हुआ कार्यक्रम, अपर जिला जज व एसडीएम ने दी जानकारी
फोटो संख्या 4
बड़ौत। ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकारण बागपत के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे उत्पीड़न व शारीरिक शोषण कतई सहन न करें। अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज शिव कुमार, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ सविरत्न गौतम व अधिवक्ता संजय गौड़ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बावली, मलकपुर, बिजरौल, खड़खडी, माजरा, जौहड़ी, जौनमाना आदि गांवों से काफी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज शिव कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओें के उत्थान व उनके हकों के प्रति अतिसंवेदनशील है। इसलिए तमाम योजनाओं को संचालित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। अधिकारों को जानने की कोशिश करें, बिल्कुल भी उत्पीड़न सहन न करें। एसडीएम व सीओ ने कहा कि महिलाएं व बेटियां शिक्षित होंगी, तभी गांव, समाज, देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकार के हेल्पलाइन नंबरों सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डा़ किरण गर्ग व एडीओ आईएसबी भूपेन्द्र कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन अधिवक्ता संजय गौड़ ने किया। कार्यक्रम में रेखा तोमर, शशि, रेशमा, रिहाना, बबीता, अनिता, सुषमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें