जौहड़ी गांव स्थित डॉ बीबी सिंहल शूंटिग रेंज में चल रही चार दिवसीय इंदिरा
गांधी मेमोरियल गर्ल्स शूंटिग चैंपियनशिप के तीसरे दिन हापुड़ व जौहड़ी की
महिला शूटरों का दबदबा रहा।
तीसरे दिन एयर रायफल पीप साइट में प्राची चौधरी 157/200, हर्षिता ने 139/200, प्राची चौधरी ने 181/200, एलिना ने 169/200, शफाली शर्मा 170/200, एयर पिस्टल दीक्षा श्यौराण ने 169/200, गुल्फसा ने 162/200, साक्षी ने 154/200, मीना ने 150/200, अजंलि ने 154/200 में अचूक निशाना साधा।
इस दौरान विक्टोरिया पब्लिक स्कूल जौहड़ी की छात्रा एयर पिस्टल सबजूनियर वूमैन में तान्या ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, खुशी तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एयर रायफल ओपन साइट सब-जूनियर वूमैन में सर्वहितकारी इंटर कालेज की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए समा प्रवीण ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय, अंजलि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रेफरी कोच नीतू श्यौराण, सचिन पंडित, फरमान खान, दीक्षा रहे। 22 को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता कराने में डॉ राजपाल, सोहनपाल, सचिन, रविदत्त, बबलू, दादी चंद्रो व प्रकाशो का योगदान रहा।