फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंस सिलिंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाएं

विज्ञापन
बड़ौत की आजादनगर कालोनी में रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं व रालोद के - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को आजाद नगर कालोनी की महिलाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर के नेतृत्व में कालोनी की काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई और प्रदर्शन किया। युवा रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनविरोधी व किसान विरोधी काम कर रही है। आज हर वर्ग मोदी सरकार से त्रस्त है। महिलाओं ने कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आयी थी। गैस,डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कुसुम, अनीता, दया, शांति, रूपा, फूलवती, शकुंतला, लोकेश, रेखा, सुधा, रजनीश, गुड्डी, मुन्नी, राजकुमारी, राकेश, शांति आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें