एसपीसी डिग्री कॉलेज में महिला दिवस पर चल रही दो दिवसीय कला परिक्रमा कार्यक्रम का समापन
बागपत। नगर के एसपीसी डिग्री कॉलेज में महिला दिवस के उपलक्ष्य में चल रही दो दिवसीय कला परिक्रमा कार्यक्रम का शनिवार को समापन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं को पटका व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद डीजे कॉलेज बड़ौत की डॉ. गीता राणा, स्थानवासी गर्ल्स कॉलेज बड़ौत की डॉ. वंदना, सेठ तारीफ सिंह डिग्री कॉलेज की डॉ. संतोष, जैन कन्या डिग्री कॉलेज खेकड़ा की विनीता तोमर, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. उमलेश को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. गीता राणा को कला रत्न का सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। इनके अलावा सहयोगी कलाकार अंजुम, बबलू, अंकुर, सचिन कुमार, सूरज, राज कुमार, विकास तोमर को भी सम्मानित किया। संचालन डॉ. विद्योत्तमा ने किया। इसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील चौहान, सह संयोजक डॉ. पूनम चौहान, गुरदास, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. अंजली, डॉ. विश्वनाथ गौतम, डॉ. बबली चौहान, तरुण चौहान, संजय चौहान, सुशील चौहान, अनुपमा सिंह, पूजा चौहान, डॉ. राजीव चौहान मौजूद रहे।