फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में बुधवार दोपहर महिलाओं ने अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके पर धावा बोल दिया। महिलाओं ने हंगामा करते हुए शराब की बोतलें उठाकर सड़क पर फेंक दी। इसके बाद वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ठेका बंद करवाकर महिलाओं को शांत कराया।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर माजरा गांव की महिलाएं बुधवार को एकत्रित होकर अंग्रेजी शराब और बीयर के ठेके पर पहुंची। वहां पर महिलाओं ने गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध किया और ठेका बंद कराने की मांग की। इसको लेकर महिलाएं किशनपुर बराल-पुसार मार्ग पर धरना देकर बैठ गई। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। महिला मुनेश, सावित्री, बिमलेश, बीरमती, सुमित्रा आदि ने बताया कि गांव में शराब का ठेका खुलने से माहौल बिगड़ जाएगा। गांव में आएदिन झगड़ा-फसाद होने लगेगा। इसके अलावा दूसरे गांवों के असामाजिक तत्व भी ठेके पर आएंगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
उधर वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत कराया और ठेका बंद कराया। उधर ठेका संचालक डाॅ. प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं ने शराब के ठेके में घुसकर बोतल उठाकर फेंक दी। इससे काफी नुकसान हो गया। थाने में इसकी तहरीर दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि ठेके पर हंगामा शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें