फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रसोई के साथ गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं

विज्ञापन
रसोई के साथ गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं की खबर से संबं​धित फोटो। फैजपुर निना
विज्ञापन
- महिला प्रधानों ने युवाओं के लिए लाइब्रेरी बनाई तो किसी ने शहीदों के नाम अमृत सरोवर बनवाया
विज्ञापन

- युवाओं के लिए ओपन जिम, कूड़ा निस्तारण के लिए आरसी सेंटर आदि कार्य कराकर बनाई पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। यहां रसोई के साथ गांव के विकास कराने की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। जिले में 35 से अधिक ग्राम पंचायतों में महिलाएं प्रधान हैं और वह सुबह घर का काम करने के बाद गांव के विकास पर ध्यान देतीं हैं।
गांवों में घूमकर महिलाओं व लोगों की समस्या को सुनतीं हैं और फिर उनका निस्तारण करातीं हैं। इतना ही नहीं गांव में युवाओं की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी बनवाई तो ओपन जिम का निर्माण करवाया, ताकि युवा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें। इसके लिए कूड़ा निस्तारण के लिए आरसी सेंटर, सड़कों का निर्माण, तालाबों का सुंदरीकरण सहित आदि कार्य कराए।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी बनवाकर युवाओं को दिलाई नौकरी

फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी ने युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया। यहां से कोचिंग लेकर दो सौ से अधिक युवा पुलिस, सेना आदि क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कैप्टन महाराज सिंह के नाम से अमृत सरोवर का निर्माण कराया। साथ ही गांव की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए और युवाओं के लिए खेल मैदान बनवाया। इतना ही नहीं श्मशान घाट का सुंदरीकरण करवाया।
विद्यालय का सुंदरीकरण कराया
नयागांव हमीदाबाद की प्रधान अंजलि चौधरी ने भी गांव में काफी विकास कार्य कराए। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय का सुंदरीकरण कराया तो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया, ताकि बच्चों को अच्छे माहौल में शिक्षा मिल सकें। इतना ही नहीं 50 साल से गंदगी से अटे पड़े तालाब की सफाई कराकर लोगों को गंदगी से राहत दिलाई। इसके अलावा मार्गों का निर्माण, चीनी मिल में पार्क का निर्माण, चौक का निर्माण सहित आदि कार्य कराए।

ओपन जिम व आरसी सेंटर का निर्माण करवाया

सिसाना गांव की प्रधान शालू ने गांव के विकास में कसर नहीं छोड़ी। कूड़े का निस्तारण कराने के लिए आरसी सेंटर बनवाया तो युवाओं के लिए ओपन जिम का निर्माण कराया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग लगवाई तो गोशाला तक खड़ंजा निर्माण करवाया। नालियों की सफाई और तालाब का सुंदरीकरण का कार्य कराया। इसके अलावा भी लाइब्रेरी का निर्माण कराया, ताकि युवाओं को कोचिंग मिल सके।
विज्ञापन


गांव में बनवाई व्यायामशाला

पाली गांव की प्रधान शमां ने व्यायामशाला का निर्माण कराया और वहां नए उपकरण लगवाए, ताकि गांव के लोगों को परेशानी न हो। विद्यालय का सुंदरीकरण कराकर बच्चों को शिक्षा का अच्छा माहौल दिया। गांव में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाईं और गांव में काफी विकास कार्य कराकर लोगाें को अच्छा माहौल दिया। पंचायतघर का निर्माण करवाया।

रसोई के साथ गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं की खबर से संबंधित फोटो। फैजपुर निना

रसोई के साथ गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं की खबर से संबंधित फोटो। फैजपुर निना

रसोई के साथ गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहीं महिलाएं की खबर से संबंधित फोटो। फैजपुर निना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें