फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली-शामली रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सर्वे किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग के दोहरीकरण के लिए रेलवे विभाग के इंजीनियरों की टीम ने मंगलवार को कस्बे में बसी रेलवे अंडरपास, फखरपुर अंडरपास तक सर्वे कर नक्शा तैयार किया।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की घोषणा की थी। मंगलवार को रेलवे इंजीनियरों की टीम ने दोहरीकरण के लिए इस मार्ग का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि रेलवे मार्ग के दोनों ओर पर्याप्त भूमि उपलब्ध रहती है, लेकिन दोहरीकरण उस ओर किया जाता है जहां तकनीकी और व्यावहारिक दृष्टि से कम बाधाएं हो। रेल लाइन के दोहरीकरण से क्षेत्र में रेल यातायात सुगम होने के साथ-साथ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसका सर्वे कार्य पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें