संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मिलाना गांव में ससुराल वालों ने महिला गुलिस्ता की पिटाई कर नाक की हड्डी तोड़ दी। इसमें गुलिस्ता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसके पति आस मोहम्मद, ससुर असगर और सौतन मुस्कान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पलड़ा गांव निवासी गुलिस्ता ने बताया कि उसके पति आस मोहम्मद ने उसकी शादी के कुछ दिन बाद ही मुस्कान निवासी पुरबालियान जिला मुजफ्फरनगर से दूसरा निकाह कर लिया था। अब ससुराल वाले उसे घर से निकालना चाहते हैं। इसको लेकर 23 मार्च की शाम पति आस मोहम्मद, ससुर असगर व सौतन मुस्कान ने पिटाई कर उसकी नाक और हाथ की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने घायल महिला का सीएचसी बिनौली में उपचार कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।