फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्मशान घाट में महिला का शव मिला, पास बैठा पति भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। यमुना खादर स्थित श्मशान घाट में मंगलवार दोपहर एक महिला का शव मिला। शव के पास बैठे चंद्रपाल नामक व्यक्ति को देखकर खेत में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले चंद्रपाल मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। पुलिसकर्मियों ने शव की जांच की तो उसके हाथ पर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल का टैग लगा था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान काजल (24) पत्नी चंद्रपाल निवासी पट्टी धंधान छपरौली के रूप में हुई। काजल का कैंसर का उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चंद्रपाल के बेटे से पूछताछ की, जिसने महिला को पहचानने से इन्कार कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि चंद्रपाल की तीसरी पत्नी की छह माह पहले मौत हो गई थी। उसने हाल ही में चौथी शादी की थी और दिल्ली में रह रहा था। क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें