फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में लंपी का कहर : आठ गोवंश की मौत, 60 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। लुहारी गांव में लंपी बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को इस बीमारी से आठ गोवंश की मौत हो गई। करीब 60 से अधिक पशु बीमार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कई पशुओं की हालत गंभीर होने से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पशु चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गांव के यशवीर, जितेंद्र, सुखवीर और आजाद ने बताया कि सुंदर, विक्की और सोनू की एक-एक गाय की मौत हुई है। कर्ण की एक बछिया भी इस बीमारी का शिकार हुई है। बीमार पशुओं के शरीर पर गांठें उभर रही हैं। उन्हें बुखार के साथ कमजोरी की शिकायत है। कई पशु चारा खाने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं।
पशुपालकों का आरोप है कि बीमारी फैलने के बावजूद समय पर उपचार नहीं मिला। रोकथाम की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं हो सकी। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी बड़ौत डॉ. आरसी यादव ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि गांव में टीमें भेजी गई हैं। पशुपालकों को लंपी बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बीमार पशुओं की जांच और उपचार भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें