फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति रोज करता है मारपीट...कई दिन से रेलवे स्टेशन पर रह रही पीड़िता, पुलिस से की तलाक दिलाने की मांग

Tue, 08 Oct 2019 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार भले ही महिलाओं के प्रति अपराधों पर शिकंजा कसने के दावे करती हो लेकिन हकीकत इससे परे है। कहीं पर कानून बनने के बावजूद तीन तलाक के मामले बढ़ रहे हैं तो कहीं पर महिलाएं घरेलु हिंसा का शिकार हो रही हैं। इसका ताजा उदाहरण बागपत जनपद में देखने को मिला। यहां एक महिला पति के जुल्म से तंग आकर रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौरीपुर जवाहरनगर निवासी मुस्कान ने बताया कि उसकी एक साल पहले गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि पति उसके साथ रोज मारपीट करता है। हाल ही में पति ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर ट्रेन में सवार होकर बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर ही रह रही हैं। ससुराल में उसके साथ अत्याचार हो रहा है तो वहीं मायके में भी उसका कोई नहीं है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई भी नहीं है और मां घर बेचकर कहीं चली गई है। 

पीड़िता ने  पति के खिलाफ तहरीर देकर पति से तलाक दिलवाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना लोनी में हुई है तो मुकदमा भी वहीं पर ही दर्ज होगा। महिला को लोनी थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें