फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला को बचाया

Sun, 26 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे अंडरपास के समीप शनिवार को आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठी महिला को पूर्व सभासद सुरेश कश्यप व उनके साथी काले ने बचा लिया। इसके बाद महिला को समझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले पूर्व सभासद सुरेश कश्यप ने बताया कि सोमवार को अपने साथी काले के साथ किसी काम से सूरजपुर महनवा गांव गए थे। वह रेलवे अंडरपास के समीप एक व्यक्ति का इंतजार करने लगे। उन्होंने देखा कि एक महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक पर बैठी हुई है और तभी ट्रेन आने लगी।
बताया कि ट्रेन को देखते ही महिला खड़ी होकर ट्रैक पर पैदल ही ट्रेन की तरफ चलने लगी। पूर्व सभासद व उनके साथी को महिला के आत्महत्या करने के लिए जाने का शक हुआ तो उन्होंने दौड़कर महिला को ट्रैक से नीचे खींचकर बचा लिया। महिला ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या करने के लिए वहां आने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें