फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकानों को तोड़ने के लिए नोटिस देने के विरोध में लोगों का कलक्ट्रेट में धरना

Sun, 26 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत पर मकानों को अवैध बताकर ध्वस्त करने के लिए नोटिस देने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि मकानों को तोड़ा गया तो परिवार के साथ कलक्ट्रेट में अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया। उन्होंने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरना देते हुए अरुण, संजय व भूरा आदि ने बताया कि वर्ष 1975 में टीकरी कस्बे में प्लॉट आवंटित किए थे और तभी से 19 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। वह नगर पंचायत को पानी व आवास का बिल भी जमा करते हैं। इसके बाद भी मकानों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। यह मामला न्यायालय में भी चल रहा है। इसके बाद भी मकानों को ध्वस्त करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर मकानों को ध्वस्त करने से रोकने की मांग की। सीडीओ ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मकसूद, महमूद, राजवीर सिंह, उदयवीर, नसीम, इरफान व महेशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें